Khurja:खुर्जा जंक्शन पर आज से वंदे भारत का पहला स्टॉपेज:सुबह 7:15 और रात 9:30 बजे रुकेगी, लखनऊ-अयोध्या की सीधी कनेक्टिविटी....TV Newsकल तक

RKRTNत

Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

June 12, 2025

Khurja:खुर्जा जंक्शन पर आज से वंदे भारत का पहला स्टॉपेज:सुबह 7:15 और रात 9:30 बजे रुकेगी, लखनऊ-अयोध्या की सीधी कनेक्टिविटी....TV Newsकल तक

खुर्जा जंक्शन पर आज से वंदे भारत एक्सप्रेस का स्टॉपेज शुरू हो गया है। आनंद विहार से अयोध्या कैंट जाने वाली यह ट्रेन सुबह 7:15 बजे खुर्जा जंक्शन पर रुकेगी।

वापसी में रात 9:30 बजे स्टेशन पर ठहराव होगा। गौतमबुद्धनगर के सांसद डॉ. महेश शर्मा ने मार्च में रेल मंत्रालय को स्टॉपेज का प्रस्ताव भेजा था।

उन्हें लखनऊ और अयोध्या जाने की सीधी सेवा उपलब्ध होगी। खुर्जा जंक्शन पर कई सालों से शताब्दी समेत अन्य ट्रेनों के स्टॉपेज की मांग की जा रही थी।

रेल मंत्री ने 19 मई को इसकी मंजूरी दी। तीन जून को ट्रेन का शेड्यूल जारी कर दिया गया। इस स्टॉपेज से बुलंदशहर जिले के हजारों लोगों को लाभ मिलेगा।

आज शाम को जंक्शन पर विशेष कार्यक्रम होगा। गौतमबुद्धनगर सांसद डॉ. महेश शर्मा हरी झंडी दिखाकर ट्रेन को रवाना करेंगे। यात्रियों को अब प्रदेश की राजधानी और अयोध्या के राम मंदिर तक आसानी से पहुंचने का मौका मिलेगा।

Published on June 12, 2025 by Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक