अनूपशहर में अफेयर पूछने पर मारा:पति ने पत्नी को रॉड से पीटा,ICU में भर्ती,आरोपी पर FIR दर्ज...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
December 05, 2025
बुलंदशहर के अनूपशहर थाना क्षेत्र में एक महिला ने अपने पति पर लोहे की रॉड से पीटने का आरोप लगाया है। महिला का कहना है कि पति का किसी अन्य महिला से अफेयर चल रहा था, जिसके बारे में पूछने पर उसने हमला किया। पीड़िता आठ दिन तक आईसीयू में भर्ती रही। पुलिस ने आरोपी पति के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।सिरौरा बांगर गांव निवासी नसरीन ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि यह घटना 24 नवंबर 2025 की शाम करीब 6 बजे हुई। नसरीन के अनुसार, उसने अपने पति जाहिद को किसी अन्य महिला से फोन पर बात करते देखा था। जब नसरीन ने इस बारे में पूछा, तो जाहिद ने गाली-गलौज करते हुए उस पर लोहे की रॉड से हमला कर दिया। मारपीट में नसरीन गंभीर रूप से घायल हो गईं। उन्हें लहूलुहान हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पुलिस ने उनका मेडिकल कराया। नसरीन को आठ दिनों तक आईसीयू में रखा गया। उन्होंने अपनी तहरीर में बताया कि उनकी हालत अभी भी गंभीर है। नसरीन ने यह भी आरोप लगाया है कि उनके पति जाहिद ने उन्हें भविष्य में जान से मारने की धमकी दी है। उन्होंने अपने चिकित्सीय दस्तावेज प्रार्थना पत्र के साथ संलग्न किए हैं। अनूपशहर कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि नसरीन की तहरीर के आधार पर आरोपी पति जाहिद के खिलाफ संबंधित धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026