बुलंदशहर के औरंगाबाद में गैस सिलेंडर की किल्लत:कालाबाजारी के आरोपों पर HP एरिया मैनेजर ने की गोदाम की जांच...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
April 14, 2026
बुलंदशहर के औरंगाबाद कस्बे में पिछले कई दिनों से रसोई गैस सिलेंडर की भारी किल्लत बनी हुई है। कालाबाजारी की बढ़ती शिकायतों के बाद हिंदुस्तान पेट्रोलियम (HP) के एरिया मैनेजर अमित मेहरा ने प्रिंस एचपी गैस एजेंसी के खाजपुर स्थित गोदाम पर अचानक छापा मारा। एरिया मैनेजर की जांच के दौरान गोदाम में स्टॉक रिकॉर्ड के अनुसार सही पाया गया। हालांकि, इस जांच के बाद यह सवाल उठ रहा है कि यदि स्टॉक सही है, तो आम उपभोक्ताओं को गैस क्यों नहीं मिल रही है। स्थानीय सूत्रों और प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, जमीनी हकीकत सरकारी आंकड़ों से अलग है। कस्बे के अधिकांश होटलों और चाट-पकौड़ी के ठेलों पर घरेलू गैस सिलेंडर खुलेआम इस्तेमाल हो रहे हैं। कस्बे में कालाबाजारी का नेटवर्क इतना सक्रिय है कि आम लोग गैस की गाड़ी के पीछे अपने वाहनों से दौड़ लगाने को मजबूर हैं। एक दिन पहले भी उपभोक्ताओं को गैस सिलेंडर के लिए घंटों तक गाड़ी का पीछा करते देखा गया था। एचपी गैस एजेंसी के एरिया मैनेजर अमित मेहरा ने कहा कि उनका लक्ष्य उपभोक्ताओं तक गैस पहुंचाना है, जिसके लिए लगातार व्यवस्था की जा रही है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026