बुलंदशहर में बोली- साहब! रेप करने वाले खुलेआम घूम रहे:गैंगरेप पीड़िता पुलिस को ढकेलकर दौड़ी DIG के सामने गिरी...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 14, 2025

बुलंदशहर में एक नाबालिग गैंगरेप पीड़िता ने दौड़ते हुए कई पुलिस वालों को धक्का दे दिया। वह डीआईजी की कार के आगे जाकर गिर पड़ी। पीड़िता बोली- साहब! मेरे साथ रेप करने वाले खुले आम घूम रहे। लेकिन पुलिस उन्हें नहीं पकड़ रही। 9 पुलिस वालों ने पीड़िता को पकड़ने की कोशिश की। लेकिन वे उसे नहीं रोक सके। पीड़िता की शिकायत पर डीआईजी ने कहा- आप लिखित में शिकायत दीजिए। डीआईडी कलानिधि नैथानी ने पुलिस को फटकार भी लगाई। कहा- आरोपियों को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। वह खुर्जा थाने का निरीक्षण करके बाहर निकल रहे थे। पीड़िता का आरोप है कि गांव के छह युवकों ने 3 जून को उसके साथ गैंगरेप किया था। खुर्जा पुलिस ने शिकायत पर 10 जून को एफआईआर दर्ज की। चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया, जबकि दो अभी भी फरार हैं। वे उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026