बुलंदशहर में फार्मासिस्ट और उसके रिश्तेदार के खिलाफ केस दर्ज:अवैध तैनाती की शिकायत पर डिप्टी CMO को धमकी....TV News कल तक
Reporter kadeem Rajput TV News कल तक
August 30, 2025

बुलंदशहर के स्वास्थ्य विभाग में एक गंभीर मामला सामने आया है। डिप्टी सीएमओ डॉ. हरेंद्र बंसल ने एक फार्मासिस्ट और उसके रिश्तेदार पर धमकी देने का आरोप लगाया है। डॉ. बंसल के पास सीएमएसडी स्टोर का अतिरिक्त चार्ज है। उन्होंने आरोप लगाया कि फार्मासिस्ट संदीप चौधरी स्टोर पर अवैध रूप से तैनात हैं। इस मामले की शिकायत उन्होंने सीएमओ और अन्य उच्चाधिकारियों से की थी। वर्तमान में तीन सदस्यीय कमेटी इस मामले की जांच कर रही है। इसी बीच फार्मासिस्ट संदीप चौधरी ने संविदा पर तैनात चिकित्सा अधिकारी कमलेंद्र भारद्वाज को फोन कर अपशब्द कहे और धमकी दी। जांच में पता चला कि यह फोन संदीप के रिश्तेदार नितिन का था। डिप्टी सीएमओ ने बताया कि इस घटना के बाद से उन्हें अपनी जान-माल का खतरा है। एसएसपी के आदेश पर नगर कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पुलिस ने आश्वासन दिया है कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
Related Articles

बुलंदशहर में खनन माफिया ने कार से उठाया:होली पर 12वीं की छात्रा से गैंगरेप,जंगल में छोड़कर भागा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 06, 2026
बुलंदशहर में रोडवेज बस की टक्कर से महिला की मौत:होली खेलकर रिश्तेदारी जा रहे पति-पत्नी की बाइक को पीछे से बस ने मारी टक्कर...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 06, 2026

गैंगरेप मामले में बुलंदशहर पुलिस का समझौते का प्रयास:अफसरों की नाराजगी पर गिरफ्तारी,परिजनों के हंगामे पर 15 घंटे देरी से FIR...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 06, 2026