बुलंदशहर में भाजपा विधायक की भतीजी की रॉयल विदाई:उद्योगपति ससुर बोले- राजसी अंदाज में हो वेलकम,दूल्हा पेस्टीसाइड कंपनी का CEO...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
February 12, 2026

बुलंदशहर में भाजपा विधायक की भतीजी की हेलीकॉप्टर से विदाई देखने सैकेड़ों लोग उमड़ पड़े। यह नजारा बिल्कुल किसी फिल्मी सेट की तरह लग रहा था। हेलीपैड के चारों ओर बैरिकेडिंग कर भीड़ को काबू किया गया था। कैमरामैन फोटो लेने के लिए दूल्हा और दूल्हन के पास जा रहे थे। कई बड़ी गाड़ियां स्कूल के ग्राउंड पर खड़ी थीं। फोटो सेशन के बाद भाजापा विधायक और घरवालों ने बेटी को हैलीकॉप्टर पर बिठाकर विदा कर दिया। इस दौरान सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम रहे। पुलिस और फायर ब्रिगेड और एंबुलेंस की टीमें मौके पर तैनात थीं। वहां पर मौजूद लोगों ने कहा कि ऐसी विदाई केवल फिल्मों में ही देखी थी। भाजपा विधायक की भतीजी की शादी नोएडा के एक उद्योगपति के यहां हुई है। दूल्हा पेस्टीसाइड कंपनी का CEO है। विदाई के समय दुल्हन भावुक होकर बोली कि यह पल उसके लिए हमेशा यादगार रहेगी। यह पूरा मामला अनूपशहर थाना क्षेत्र का है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026