बुलंदशहर की आवास-विकास कॉलोनी में चोरों दिया वारदात को अंजाम:अलमारी का ताला तोड़कर हीरे का हार चोरी,पुलिस खंगाल रही CCTV...TV Newsकल तक
Reporter kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 25, 2025
बुलंदशहर के नगर कोतवाली क्षेत्र की आवास-विकास प्रथम कॉलोनी में एक बंद कमरे से लाखों रुपये का हीरे का हार चोरी हो गया। अज्ञात चोरों ने अलमारी का ताला तोड़कर इस वारदात को अंजाम दिया। घटना का पता तब चला जब परिवार की महिला सफाई के लिए पहली मंजिल के कमरे में पहुंचीं। पीड़ित दीपांशु बंसल ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि वे अपने परिवार के साथ घर के ग्राउंड फ्लोर पर रहते हैं। पहली मंजिल के कमरे में एक अलमारी थी, जिसमें उन्होंने कीमती सामान रखा था। 20 अक्टूबर को उनकी पत्नी रिद्धी बंसल जब घर की सफाई के लिए उस कमरे में गईं, तो उन्होंने अलमारी का ताला टूटा हुआ पाया। इस दौरान उन्हें अलमारी से कीमती हीरों का हार गायब मिला। ताला टूटा देखकर रिद्धी बंसल ने अलमारी खोली और अंदर रखा सामान चेक किया। परिवार को इसी दिन चोरी का पता चला। नगर पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर अज्ञात चोरों के खिलाफ चोरी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। कोतवाली प्रभारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है और चोरों की तलाश के लिए आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026