बुलंदशहर में हेडमास्टर के पति ने शिक्षक को पीटा:,CCTV फुटेज में मारपीट कैद,स्कूल में विवाद के बाद हुई घटना...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 20, 2026
बुलंदशहर में एक महिला हेडमास्टर के पति ने सहायक अध्यापक की पिटाई कर दी। यह घटना स्कूल में हुए विवाद के बाद हुई। मारपीट की यह पूरी वारदात सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है, जिसके फुटेज अब वायरल हो रहे हैं। औरंगाबाद क्षेत्र के चारोरा मुस्तफाबाद परिषदीय विद्यालय में सहायक अध्यापक जितेंद्र कुमार और हेडमास्टर बबिता के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ था। विवाद के बाद जब सहायक अध्यापक जितेंद्र कुमार घर लौट रहे थे, तभी हेडमास्टर बबिता ने अपने पति से उनकी पिटाई करवाई। यह घटना बुलंदशहर कोतवाली देहात क्षेत्र के स्याना अड्डे के पास हुई। मारपीट की यह घटना पास लगे सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। वायरल सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पीड़ित सहायक अध्यापक ने कोतवाली देहात पुलिस को इस संबंध में शिकायत दर्ज कराई है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मामले में कोतवाली पुलिस को जांच के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि जांच के बाद कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026