स्कूल बस की टक्कर से BCA छात्र की मौत: खाद के कट्टे लेने जा रहे थे मामा-भांजे,ITBP में हो गया था सिलेक्शन...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 07, 2025
जहांगीराबाद क्षेत्र के गांव मंडावली में एक सड़क हादसा हुआ है। बिना नंबर प्लेट की तेज रफ्तार स्कूल बस ने बाइक सवार मामा-भांजे को कुचल दिया। हादसे में भांजे की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि मामा गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना गुरुवार सुबह लगभग साढ़े 7 बजे की है। मंडावली निवासी सत्यनारायण शर्मा अपने भांजे चिंटू के साथ बाइक पर खाद के कट्टे खरीदने धामनी गांव जा रहे थे। जैसे ही वे अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के पतरामपुर चौराहे पर पहुंचे, सामने से आ रही राघव ग्लोबल स्कूल की बस ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। स्थानीय ग्रामीण दोनों घायलों को जहांगीराबाद सीएचसी ले गए। सत्यनारायण शर्मा की हालत गंभीर देखते हुए उन्हें जिला अस्पताल रेफर किया गया है। वहां चिकित्सकों ने 21 वर्षीय चिंटू शर्मा को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटना के बाद आरोपी ड्राइवर बस को स्कूल में खड़ा कर फरार हो गया। इससे नाराज ग्रामीणों ने स्कूल के बाहर हंगामा किया। स्कूल प्रशासन ने स्कूल के बाहर ताला लगा दिया।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026