बुलंदशहर का AQI 224 सूचकांक दर्ज:एक दिन पहले 276 था,दीपावली के बाद से लगातार हो रहा सुधार...TV Newsकल तक
Reporter kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 24, 2025
बुलंदशहर में शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) में सुधार दर्ज किया गया। दिन की शुरुआत में AQI 224 रहा, जो बृहस्पतिवार को 276 था। खुर्जा का AQI 196 मापा गया। सर्दी की शुरुआत के साथ ही जिले में AQI बढ़ने लगा है। प्रदूषण नियंत्रण विभाग द्वारा इसकी रोकथाम के प्रयास अपर्याप्त दिख रहे हैं। दिवाली पर हुई आतिशबाजी और जिले में संचालित कारखानों से निकलने वाले धुएं के साथ-साथ खुले में फेंके जा रहे अन्य प्रदूषणकारी अवयवों के कारण शहर की हवा खराब हो रही है। पिछले कई दिनों से स्याना रोड पर रात के समय कारखानों से निकलने वाला धुआं प्रदूषण बढ़ा रहा है। हालांकि, विभाग इस बढ़ती समस्या को लेकर गंभीर नहीं दिख रहा है। विशेषज्ञों के अनुसार, 50 AQI को सेहत के लिए बेहतर माना जाता है, जबकि इससे अधिक स्वास्थ्य के लिए हानिकारक होता है। क्षेत्रीय प्रदूषण अधिकारी विमल कुमार ने बताया कि वायु प्रदूषण को नियंत्रित करने के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पिछले एक सप्ताह से शहर का AQI 200 से ऊपर बना हुआ है।
ग्रेप-दो (GRAP-2) की पाबंदियां लागू कर दी गई हैं और अन्य विभागों को भी इनका पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026