बुलंदशहर में नीट-यूजी परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न:97.57% उपस्थिति,7 केंद्रों पर 3250 परीक्षार्थी हुए शामिल...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 04, 2026
बुलंदशहर में नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) द्वारा रविवार को आयोजित नीट-यूजी 2024 की परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुई। जिले के बुलंदशहर और सिकंदराबाद तहसील में बनाए गए सात केंद्रों पर यह परीक्षा आयोजित की गई। कुल 3,331 पंजीकृत परीक्षार्थियों में से 3,250 ने परीक्षा दी, जबकि 81 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार, कुल उपस्थिति 97.57 प्रतिशत दर्ज की गई। एनटीए ने नीट-यूजी परीक्षा के लिए जिले से केंद्रों की सूची मांगी थी। माध्यमिक शिक्षा विभाग ने सात कॉलेजों को केंद्र बनाने का प्रस्ताव भेजा था, जिन्हें मंजूरी मिल गई। रविवार को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक परीक्षा आयोजित की गई। केंद्रीय विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव सिंह ने बताया कि परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से ही केंद्रों में प्रवेश देना शुरू कर दिया गया था। प्रवेश द्वार पर गहन तलाशी ली गई और कड़ी जांच के बाद ही छात्रों को पेन और एडमिट कार्ड के साथ अंदर जाने की अनुमति मिली। दोपहर 1:30 बजे मुख्य गेट बंद कर दिए गए, जिसके बाद किसी भी छात्र को प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षा के दौरान केंद्रों के आसपास सुरक्षा के कड़े इंतजाम थे। विशेष उड़नदस्ता टीमों ने सभी सात केंद्रों का बारी-बारी से निरीक्षण किया। इस दौरान अधिकारियों ने बायोमेट्रिक अटेंडेंस और सीसीटीवी कैमरों की सक्रियता की जांच की। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) विनय कुमार ने पुष्टि की कि जिले के सभी सात केंद्रों पर नीट-यूजी परीक्षा शांतिपूर्वक संपन्न हुई है। उन्होंने बताया कि परीक्षा एनटीए की गाइडलाइन के अनुसार आयोजित की गई थी और परिणाम भी एनटीए द्वारा ही जारी किया जाएगा।
*गणित और फिजिक्स में उलझे छात्र*
परीक्षा देकर केंद्रों से बाहर निकले परीक्षार्थियों के चेहरे पर राहत और चुनौती के मिले-जुले भाव थे। अधिकांश छात्रों ने बताया की इस बार विज्ञान के सवाल सरल और एनसीईआरटी पाठ्यक्रम पर आधारित थे, जिससे उन्हें काफी उम्मीदें हैं। हालांकि भौतिक विज्ञान के कुछ संख्यात्मक प्रश्न व रसायन विज्ञान के समीकरणों ने परीक्षार्थियों का काफी समय लिया।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026