बुलंदशहर में नीट पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न:आठ केंद्रों पर 92.56% परीक्षार्थी हुए शामिल,जैमर लगे,सेना ने संभाली सुरक्षा...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 22, 2026
बुलंदशहर में राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा रविवार को आयोजित नीट (NEET) की पुनर्परीक्षा कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शांतिपूर्वक संपन्न हुई। दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चली इस परीक्षा के लिए प्रशासन और परीक्षा एजेंसियां पूरी तरह मुस्तैद रहीं। जिले के इतिहास में यह पहला अवसर था जब किसी प्रतियोगी परीक्षा की सुरक्षा व्यवस्था की कमान सीधे अर्द्धसैनिक बलों के हाथों में थी। पेपर लीक और अन्य गड़बड़ियों की आशंका को समाप्त करने के लिए प्रश्न पत्रों को सेना की कड़ी सुरक्षा में परीक्षा केंद्रों तक पहुंचाया गया। परीक्षा के दौरान जिले के सभी आठ केंद्र छावनी में तब्दील रहे, जहां चप्पे-चप्पे पर सुरक्षाकर्मियों का कड़ा पहरा था। जिला विद्यालय निरीक्षक (DIOS) विनय कुमार ने बताया कि नीट परीक्षा के लिए जिले में आठ केंद्र बनाए गए थे। इन केंद्रों पर कुल 3,375 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 3,124 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 251 अनुपस्थित रहे। इस प्रकार, कुल 92.56 प्रतिशत परीक्षार्थी परीक्षा में उपस्थित हुए। परीक्षा में किसी भी प्रकार की गड़बड़ी रोकने के लिए प्रशासन ने परीक्षा केंद्रों पर हाई-फ्रीक्वेंसी जैमर लगाए थे। इसके अतिरिक्त, केंद्र के मुख्य द्वार पर प्रत्येक परीक्षार्थी की गहन तलाशी ली गई। बायोमेट्रिक जांच से गुजरने के बाद ही परीक्षार्थियों को परीक्षा कक्ष में प्रवेश की अनुमति दी गई। परीक्षा दोपहर 2 बजे शुरू होनी थी, लेकिन परीक्षार्थियों को सुबह 11 बजे से ही केंद्रों में प्रवेश देना शुरू कर दिया गया था। एनटीए की टीम भी केंद्रों पर मौजूद रही और उनके द्वारा ही परीक्षार्थियों की तलाशी कराई गई।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026