बिजली संकट: सेंट्रल कंट्रोल रूम स्थापित, इंजीनियर तैनात:रात में भी करेंगे निगरानी,शिकायतों के लिए 9193302137 नंबर जारी...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 23, 2026
बुलंदशहर में भीषण गर्मी के कारण बढ़ते बिजली संकट और लंबी कटौती से उपभोक्ताओं को राहत देने के लिए बिजली विभाग ने एक विशेष सेंट्रल कंट्रोल रूम स्थापित किया है। जिलेभर में बिजली संबंधी शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए चार सहायक अभियंताओं की ड्यूटी रोस्टरवार लगाई गई है। सभी इंजीनियर रात के समय दो-दो दिन की शिफ्ट में कंट्रोल रूम की निगरानी करेंगे। मुख्य अभियंता के अनुसार, गर्मी बढ़ने से जिले में बिजली की मांग में अचानक वृद्धि हुई है। इसके परिणामस्वरूप कई स्थानों पर फॉल्ट, ट्रिपिंग और ट्रांसफार्मर ओवरलोड जैसी समस्याएं सामने आ रही हैं। उपभोक्ताओं को तत्काल राहत प्रदान करने और शिकायतों का समाधान सुनिश्चित करने के उद्देश्य से यह नई व्यवस्था लागू की गई है। यह कंट्रोल रूम जिलेभर की विद्युत समस्याओं की निगरानी करेगा। बिजली आपूर्ति बाधित होने, फॉल्ट आने या ट्रांसफार्मर खराब होने की सूचना मिलते ही संबंधित टीम को तुरंत मौके पर भेजा जाएगा। उपभोक्ता अपनी शिकायतें कंट्रोल रूम के मोबाइल नंबर 9193302137 पर दर्ज करा सकते हैं। उल्लेखनीय है कि पिछले कई दिनों से भीषण गर्मी के कारण जिले में बिजली संकट गहरा गया है। नगर और ग्रामीण क्षेत्रों में 10 घंटे से अधिक की बिजली कटौती हो रही है। लगातार ट्रांसफार्मर खराब होने और तारों में फॉल्ट आने से लोग परेशान हैं, खासकर रात के समय बिजली गुल रहने से उन्हें भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। मुख्य अभियंता ने बताया कि विभाग बिजली आपूर्ति को बेहतर बनाने और शिकायतों के त्वरित निस्तारण के लिए लगातार प्रयास कर रहा है। अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि उपभोक्ताओं की शिकायतों का प्राथमिकता के आधार पर समाधान सुनिश्चित किया जाए।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026