महिला उत्थान की बुलंद आवाज सावित्री देवी का निधन:90 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा ने दी श्रद्धांजलि...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 08, 2026
महिला उत्थान की बुलंद आवाज सावित्री देवी का निधन:90 वर्ष की उम्र में ली अंतिम सांस, पूर्व मंत्री सतीश शर्मा ने दी श्रद्धांजलि
बुलंदशहर की प्रख्यात समाजसेविका सावित्री देवी का 90 वर्ष की आयु में निधन हो गया। वह पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष सुभाष गांधी की माता थीं। उनके निधन की खबर से राजनीतिक और सामाजिक क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई। बड़ी संख्या में लोग उनके अंतिम दर्शन के लिए पहुंचे और भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की। सावित्री देवी ने अपना पूरा जीवन महिला सशक्तिकरण, समाज कल्याण और जरूरतमंदों की सेवा के लिए समर्पित किया। सामाजिक सरोकारों से जुड़े हर कार्य में उनकी सक्रिय भागीदारी रहती थी। क्षेत्र के लोग उन्हें एक संवेदनशील और सेवाभावी व्यक्तित्व के रूप में याद करते हैं। पूर्व मंत्री एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेता सतीश शर्मा बुलंदशहर स्थित उनके आवास पर पहुंचे और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं। सतीश शर्मा ने कहा कि सावित्री देवी महिलाओं के अधिकारों और समाज सुधार के लिए हमेशा बुलंद आवाज रहीं। समाज सेवा के क्षेत्र में उनके योगदान को लंबे समय तक याद रखा जाएगा। श्रद्धांजलि देने पहुंचे कई नेता और गणमान्य लोग इस दुखद अवसर पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष एडवोकेट जियाउर्रहमान, प्रशांत बाल्मीकि, पौरुष शर्मा, ज्ञानेंद्र राघव, अजय कौशिक, अजित गौड़, पंडित चन्द्रशेखर गौड़ और विपुल कौशिक समेत कई राजनीतिक और सामाजिक हस्तियां मौजूद रहीं। सभी ने दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संतप्त परिवार के प्रति अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। दिवंगत आत्मा की शांति के लिए की प्रार्थना श्रद्धांजलि सभा में उपस्थित लोगों ने ईश्वर से सावित्री देवी की आत्मा को शांति प्रदान करने तथा परिजनों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की।
Related Articles
बुलंदशहर में पुलिस ने मुठभेड़ में बदमाश को मारी गोली:एक दिन पहले पुलिस को चकमा देकर भागा था, लूट-चोरी के 17 मुकदमे दर्ज...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
बुलंदशहर में जिलाबदर बदमाशों की फूल-माला से विदाई:3 और 6 महीने के लिए किया था जिला बदर; पुलिस कार्रवाई पर उठे सवाल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026
CJP कार्यकर्ता को पीटने वाला स्वतंत्र UP से दबोचा गया:बोला- मेरा कोई कुछ बिगाड़ नहीं पाएगा; बुलंदशहर में टैक्सी ड्राइवर के यहां छिपा था...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 06, 2026