बुलंदशहर पुलिस ने मॉडिफाइड साइलेंसर, प्रेशर हार्न पर की कार्रवाई:ड्राइवरों से यातायात नियमों के पालन करने की अपील,90 वाहनों का किया चालान...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 05, 2026
बुलंदशहर में यातायात पुलिस और सीसी टीम ने मॉडिफाइड साइलेंसर, अनाधिकृत प्रेशर हॉर्न और हूटर के बढ़ते चलन को नियंत्रित करने के लिए एक विशेष अभियान चलाया है। इस अभियान के तहत हाल ही में 90 वाहनों का चालान किया गया। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर की गई। यह अभियान जनपद के विभिन्न प्रमुख चौराहों, संवेदनशील मार्गों और बाजार क्षेत्रों में सघन चेकिंग के साथ चलाया गया। चेकिंग के दौरान बाइकों से मॉडिफाइड साइलेंसर, अनाधिकृत प्रेशर हॉर्न और हूटर हटवाए गए। पुलिस ने ऐसे कुल 90 वाहनों के चालान किए जिनमें ये उपकरण लगे थे। सीओ ट्रैफिक पूर्णिमा सिंह ने बताया कि पुलिस ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन, ध्वनि प्रदूषण के दुष्प्रभावों और मॉडिफाइड उपकरणों के उपयोग पर होने वाली कानूनी कार्रवाई के बारे में जागरूक किया। उन्होंने आम जनता से अपील की कि वे अपने वाहनों में किसी भी प्रकार के अवैध मॉडिफिकेशन, प्रेशर हॉर्न या हूटर का प्रयोग न करें और सुरक्षित यातायात व्यवस्था में सहयोग करें।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026