बुलंदशहर में 9वां श्री गणेश महोत्सव: देर रात तक चला कार्यक्रम,वृंदावन से आए कुंज बिहारी दास ने भजनों से मंत्रमुग्ध किया...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 28, 2025
बुलंदशहर के गुलावठी में प्राचीन बड़े महादेव मंदिर के प्रांगण में 9वां श्री गणेश महोत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्री गणेश सेवा समिति द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में गणपति बप्पा मोरिया के जयघोष गूंजते रहे। वृंदावन से आए प्रसिद्ध कलाकार कुंज बिहारी दास महाराज ने भजनों की प्रस्तुति दी। वृंदावन के ध्रुव लाडला और सिकंद्राबाद से आए करन कुशवाहा ने भी भजनों से श्रद्धालुओं को भक्तिमय माहौल में डुबोया। कार्यक्रम में बप्पा का आलौकिक श्रृंगार किया गया। छप्पन भोग के साथ फूलों और इत्र की वर्षा की गई। भजन संध्या के बाद आरती हुई और श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। गणेश सेवा समिति के तुषार गर्ग, अंकित वर्मा, तरूण बत्रा, पीयूष मित्तल, तरूण अग्रवाल, गौरव कंसल और अनुभव तेवतिया सहित सभी पदाधिकारी व्यवस्था में लगे रहे। कस्बा इंचार्ज संजेश कुमार पुलिस टीम के साथ सुरक्षा व्यवस्था में तैनात रहे।
Related Articles
अरनिया ब्लॉक के ढगपुरा में भाजपा शिविर आयोजित:पंडित दीनदयाल उपाध्याय के नाम पर 24 घंटे का कार्यक्रम आयोजित...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 14, 2026
बुलंदशहर के औरंगाबाद में गैस सिलेंडर की किल्लत:कालाबाजारी के आरोपों पर HP एरिया मैनेजर ने की गोदाम की जांच...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 14, 2026
औरंगाबाद में डॉ. अंबेडकर जयंती मनाई गई:लोगों ने प्रतिमा पर माल्यार्पण कर किया नमन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 14, 2026