बुलंदशहर में 9 साल के बच्चे और दादी से मारपीट:बच्चे को साइकिल चलाने पर पीटा,4 लोगों पर केस दर्ज...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 26, 2025
बुलंदशहर के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में एक परिवार ने 9 वर्षीय बच्चे को साइकिल चलाने पर पीट दिया। घटना गांव फैजाबाद रिढावली में हुई। प्रदीप कुमार का बेटा मनीष गांव में साइकिल चला रहा था। जब मनीष चंद्रपाल के घर के सामने से निकला, तो चंद्रपाल की बेटी सोनी, पत्नी रेनू, नेमपाल और उसका बेटा प्रदीप ने बच्चे को लात-घूसों से पीट दिया। मनीष ने घर जाकर अपनी दादी बाला देवी को घटना की जानकारी दी। बाला देवी जब आरोपियों के घर पिटाई का कारण पूछने गईं, तो उन्होंने दादी के साथ भी मारपीट की। आरोपियों ने दोबारा घर के सामने आने पर जान से मारने की धमकी भी दी। पीड़ित परिवार ने सोनी, रेनू, नेमपाल और उसके बेटे के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है। एसएचओ ने बताया कि पुलिस मामले की जांच कर रही है। बच्चे से मारपीट करने वाले आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
Related Articles
ककोड़ क्षेत्र में ट्रांसफार्मर 25 दिन से खराब,फसल सूखी:किसान ने वीडियो वायरल कर बिजली विभाग से लगाई गुहार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 25, 2026
अनूपशहर में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय में लगी आग:80 छात्राओं की बची जान,स्टाफ और पुलिस ने 30 मिनट में पाया काबू...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 25, 2026
बुलंदशहर में ईंट से सिर कुचलकर युवक की हत्या:पिता बोले - बुला कर ले गया था दोस्त,हिरासत में आरोपी,शनिवार शाम से था लापता...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 25, 2026