यूपी पुलिस भर्ती परीक्षा: 8,962 अभ्यर्थियों ने छोड़ी परीक्षा:बुलंदशहर में कड़े सुरक्षा इंतजामों और बायोमैट्रिक मिलान के कारण बड़ी संख्या में अनुपस्थिति...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 10, 2026

बुलंदशहर में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित सिपाही नागरिक पुलिस सीधी भर्ती परीक्षा कड़ी सुरक्षा के बीच संपन्न हो रही है। जिले में दो दिन की परीक्षा पूरी हो चुकी है, जिसमें कुल 8,962 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ दी है। आज परीक्षा का अंतिम दिन है। मंगलवार को हुई परीक्षा में भी बड़ी संख्या में अभ्यर्थी अनुपस्थित रहे। पहली पाली सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक चली, जिसके लिए 8,161 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 2,204 अनुपस्थित रहे, जबकि 5,957 ने परीक्षा दी। इसी प्रकार, दोपहर 3 बजे से शाम 5 बजे तक चली दूसरी पाली की परीक्षा में 8,160 परीक्षार्थी पंजीकृत थे। इनमें से 2,147 अनुपस्थित रहे और 6,013 ने परीक्षा में भाग लिया। दूसरे दिन कुल 4,351 परीक्षार्थियों ने परीक्षा छोड़ी। परीक्षा केंद्रों पर लागू कड़े सुरक्षा प्रोटोकॉल और बायोमैट्रिक मिलान के डर से शुरुआती दो दिनों की चार पालियों में ही बड़ी संख्या में परीक्षार्थियों ने परीक्षा से किनारा कर लिया है। प्रवेश से पहले परीक्षार्थियों की सघन तलाशी ली गई और बायोमैट्रिक हाजिरी अनिवार्य की गई। परीक्षा केंद्रों पर जोनल, सेक्टर और स्टेटिक मजिस्ट्रेटों ने व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। सुरक्षा की दृष्टि से केंद्रों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया था। डीआईओएस विनय कुमार ने बताया कि दो दिनों की दोनों पालियों में कुल 11,970 परीक्षार्थियों ने परीक्षा दी है। भर्ती बोर्ड की गाइडलाइन के अनुसार जिले में परीक्षा कराई जा रही है। आज भी अंतिम दिन दो पालियों में परीक्षा आयोजित की जाएगी।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026