बुलंदशहर में साइबर पुलिस ने एसएसपी के आदेश पर दर्ज की रिपोर्ट:घर बैठे नौकरी का झांसा,8.59 लाख की ठगी...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 13, 2025
बुलंदशहर में एक युवक को घर बैठे नौकरी दिलाने और प्रतिदिन पांच हजार रुपये तक कमाने का झांसा देकर 8.59 लाख रुपये की ठगी की गई है। पीड़ित ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) के निर्देश पर साइबर थाने में मामला दर्ज कराया है। नगर के कैलाशपुरी निवासी भूपेंद्र सिंह ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उन्हें व्हाट्सएप पर एक मैसेज मिला था। इसमें घर से काम करके प्रतिदिन पांच हजार रुपये तक कमाने का लालच दिया गया था। जब भूपेंद्र सिंह ने इस संबंध में बात की, तो आरोपी ने उनसे शुरुआती निवेश के लिए कुछ पैसे मांगे। इनकार करने पर आरोपी ने उन्हें एक मैसेज भेजा, जिसके बाद 29 अगस्त को उनके खाते से आठ हजार रुपये कट गए। इसके बाद उनके खाते से पैसे कटने का सिलसिला जारी रहा और कुल 8.59 लाख रुपये निकाल लिए गए। ठगों ने न तो कोई रकम वापस की और न ही भूपेंद्र सिंह का फोन उठाया।पीड़ित की शिकायत के आधार पर साइबर थाना पुलिस ने इस मामले में रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026