बुलंदशहर में हवाई फायरिंग करने वाला आरोपी मुठभेड़ में घायल:8 मुकदमे थे दर्ज,पुलिस ने बदमाश के पैर में मारी गोली...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 16, 2026
बुलंदशहर के खानपुर थाना क्षेत्र में शनिवार को पुलिस और शातिर बदमाश शौकेन्द्र के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस की जवाबी फायरिंग में बदमाश के पैर में गोली लग गई, जिसके बाद उसे घायल अवस्था में गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस ने उसके कब्जे से अवैध तमंचा, जिंदा कारतूस और खोखा बरामद किया है। मामला माधौगढ़ गांव में रास्ते के विवाद को लेकर हुई हवाई फायरिंग से जुड़ा है, जिसमें पुलिस पहले से आरोपियों की तलाश कर रही थी। पूछताछ के दौरान आरोपी ने गुरावली गांव के पास हथियार छिपाने की जानकारी दी थी। बरामदगी के दौरान उसने पुलिस पर फायरिंग कर भागने की कोशिश की। आत्मरक्षा में पुलिस ने जवाबी कार्रवाई की। आरोपी पर विभिन्न थानों में करीब आठ मुकदमे दर्ज बताए जा रहे हैं।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026