बुलंदशहर में युवक की पोखर में डूबकर मौत:चार भाइयों में सबसे बड़ा था मृतक,8 घंटे के रेस्क्यू के बाद मिला शव...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
April 06, 2026
बुलंदशहर के अनूपशहर कोतवाली क्षेत्र के गांव लच्छमपुर में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर से जरूरी काम के लिए निकला 32 वर्षीय युवक पैर फिसलने के कारण गहरे पोखर में जा गिरा। काफी तलाशी की गई। करीब 8 घंटे तक चले लंबे रेस्क्यू ऑपरेशन और पोखर की सफाई के बाद युवक का शव बरामद हुआ। मृतक अपने चार भाइयों में सबसे बड़ा था, जिसकी मौत से परिवार की खुशियां मातम में बदल गई हैं।
* घर से चंद कदम दूर मौत का बुलावा*
जानकारी के मुताबिक लच्छमपुर निवासी अनिल (32) पुत्र रमेश रविवार दोपहर करीब 4:00 बजे किसी काम से घर से बाहर निकला था। अभी वह घर से कुछ ही दूर पहुंचा था कि रास्ते के किनारे बने गहरे पोखर के पास उसका पैर अचानक डगमगा गया। संतुलन बिगड़ने से अनिल सीधे गहरे पानी में जा समाया। आसपास मौजूद लोगों ने उसे डूबते देख शोर मचाया, लेकिन पानी गहरा होने के कारण वह आंखों से ओझल हो गया।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026