बुलंदशहर में भारी वाहन प्रतिबंधित:कांवड़ यात्रा को लेकर आज रात 8 बजे से 15 फरवरी तक रहेगा रूट डायवर्जन...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
February 13, 2026
बुलंदशहर में फाल्गुन मास कांवड़ यात्रा 2026 के मद्देनजर यातायात व्यवस्था को सुचारु बनाए रखने और श्रद्धालुओं की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए रूट डायवर्जन लागू किया गया है। यातायात पुलिस के अनुसार, 12 फरवरी की रात 8 बजे से 15 फरवरी की रात 12 बजे तक शहर में भारी वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा। यह प्रतिबंध कांवड़ यात्रा के दौरान शिवालयों में जलाभिषेक के लिए आने वाले बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं की आवाजाही को देखते हुए लगाया गया है। दिल्ली, गाजियाबाद, मेरठ, हापुड़, बरेली, मुरादाबाद, रामपुर, संभल और अलीगढ़ सहित विभिन्न दिशाओं से आने-जाने वाले भारी वाहनों को वैकल्पिक मार्गों से भेजा जाएगा।डायवर्जन प्लान के तहत, भीमपुर दौराहा (डिबाई) से अनूपशहर और ताल बिबियाना (अहमदगढ़) से जहांगीराबाद की ओर भारी वाहनों का आवागमन पूरी तरह वर्जित रहेगा। इसके अतिरिक्त, भूड चौराहा–गुलावठी–मेरठ मार्ग और स्याना अड्डा से अनूपशहर मार्ग पर भी भारी वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा। दिल्ली–गाजियाबाद, मेरठ–हापुड़, बरेली–मुरादाबाद, अलीगढ़ और दिल्ली की ओर जाने वाले वाहनों को नरौरा, डिबाई, शिकारपुर, गुलावठी, खुर्जा, अतरौली और अलीगढ़ जैसे वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करना होगा। छोटे और हल्के वाहनों के लिए भी मार्ग परिवर्तन किया गया है। प्रशासन ने आम जनता से अपील की है कि वे कांवड़ यात्रा के दौरान लागू किए गए रूट डायवर्जन का पालन करें और यात्रा पर निकलने से पहले वैकल्पिक मार्गों की जानकारी अवश्य प्राप्त कर लें। किसी भी आपात स्थिति में जिला नियंत्रण कक्ष (9454403177), खुर्जा नियंत्रण कक्ष (8006406811) और यातायात प्रभारी निरीक्षक (9412348613) से संपर्क किया जा सकता है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026