बुलंदशहर में 8वें वेतन आयोग के खिलाफ पेंशनरों का प्रदर्शन:1 जनवरी 2026 से पहले रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन बढ़ाने की मांग, सौंपा ज्ञापन...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

September 30, 2026

बुलंदशहर में 8वें वेतन आयोग के खिलाफ पेंशनरों का प्रदर्शन:1 जनवरी 2026 से पहले रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन बढ़ाने की मांग, सौंपा ज्ञापन

बुलंदशहर में मंगलवार शाम 4 बजे सैकड़ों बुजुर्ग पेंशनरों ने कलेक्ट्रेट पर प्रदर्शन किया। वे 8वें वेतन आयोग के उस फैसले का विरोध कर रहे थे, जिसमें 1 जनवरी 2026 से पहले रिटायर हुए कर्मचारियों की पेंशन नहीं बढ़ाई जा रही है। 'सेवानिवृत्त कर्मचारी एवं पेंशनर्स एसोसिएशन' ने प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री को संबोधित 12 सूत्रीय ज्ञापन सौंपा। सुबह गांधी पार्क में बड़ी संख्या में पेंशनभोगी जमा हुए। इनमें 80 से 90 साल के बुजुर्ग भी शामिल थे, जो लाठी-छड़ी के सहारे अपने हक के लिए सड़कों पर उतरे। 90 साल के धर्मपाल सिंह ने बताया कि कूल्हे के ऑपरेशन के बावजूद उन्हें प्रदर्शन में आना पड़ा।

Published on September 30, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0