बैंक कर्मियों ने शिक्षक से की 7.50 लाख की धोखाधड़ी:फर्जी रसीद दी; दोनों कर्मचारी निलंबित,लोन की रिकवरी के नाम पर ली रकम...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 18, 2025
बुलंदशहर में एक शिक्षक के साथ बैंक कर्मियों ने धोखाधड़ी की है। कोतवाली पुलिस ने आरोपी बैंक कर्मियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली है। बैंक प्रबंधन ने दोनों कर्मचारियों को निलंबित कर दिया है। प्राथमिक विद्यालय हाजीपुर के प्रधानाध्यापक दिनेश कुमार ने 2014 में जिला सहकारी बैंक शाखा औरंगाबाद-लखावटी से 4 लाख रुपए का लोन लिया था। ब्याज के साथ यह राशि 7.50 लाख रुपए हो गई। बैंक के अमीन सूरजपाल ने दिनेश को फोन कर यह राशि जमा करने को कहा। 30 अक्टूबर 2024 को दिनेश कुमार जिला सहकारी बैंक मोतीबाग शाखा में पैसे जमा करने गए। वहां अमीन सूरजपाल मिला। कैशियर दीपक सूरी ने रसीद दी। कुछ दिन बाद दिनेश के वेतन खाते से पैसे निकालने पर पता चला कि उनका खाता नंबर-22081 बंद कर दिया गया है। रसीद दिखाने पर अमीन और कैशियर ने टालमटोल करते हुए कहा कि उन्हें कुछ नहीं पता। जब दिनेश ने बैंक में जाकर पूछताछ की तो पता चला कि 7.50 लाख रुपए खाते में जमा ही नहीं हुए। जांच में सामने आया कि दोनों ने फर्जी रसीद और मोहर का इस्तेमाल कर शिक्षक से धोखाधड़ी की। बैंक कर्मी अब जमा राशि के दस्तावेज दिखाने को तैयार नहीं हैं।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026