आढ़ा स्कूल में बिजली का खतरा:गेट पर ट्रांसफार्मर और मैदान के ऊपर से एचटी लाइन गुजर रही एबीवीपी का 72 घंटे का अल्टीमेटम...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 12, 2026
आढ़ा स्कूल में बिजली का खतरा:गेट पर ट्रांसफार्मर और मैदान के ऊपर से एचटी लाइन गुजर रही एबीवीपी का 72 घंटे का अल्टीमेटम
बुलंदशहर के सिकंदराबाद इलाके के पीएम श्री उच्च प्राथमिक विद्यालय गांव आढ़ा में बच्चों की सुरक्षा पर बड़ा खतरा बना हुआ है। स्कूल के मुख्य गेट के ठीक बाहर बिजली का ट्रांसफार्मर रखा है। वहीं, स्कूल के मैदान के ऊपर से 11 हजार वोल्ट की हाईटेंशन लाइन गुजर रही है। ऐसे में कभी भी बड़ा हादसा होने की आशंका है। गुरुवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद सिकंदराबाद की टीम ने स्कूल पहुंचकर हालात देखे। उन्होंने बच्चों और शिक्षकों से बात की। इस दौरान ग्राम प्रधान रविंद्र भी वहां मौजूद थे। एबीवीपी कार्यकर्ताओं ने बिजली विभाग के अधिकारियों से फोन पर बात कर समस्या का जल्द हल निकालने की मांग की। ग्राम प्रधान रविंद्र ने बताया कि करीब चार साल पहले भी इसी जगह एक बच्चा बिजली की चपेट में आने से बाल-बाल बच गया था। इसके बावजूद समस्या का पक्का हल नहीं निकला। उन्होंने यह भी बताया कि स्कूल के मुख्य रास्ते और गेट के आसपास बिजली के तार फैले हुए हैं, जिससे रोजाना स्कूल आने-जाने वाले छोटे बच्चों की सुरक्षा पर खतरा बना रहता है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026