बुलंदशहर में 70 साल की महिला से रेप:एसपी के कहने पर दर्ज हुआ मामला,पुलिस बोली-आरोपी को पहचान कर आओ...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 03, 2026
बुलंदशहर के थाना अहमदगढ़ क्षेत्र में 70 वर्षीय बुजुर्ग महिला से दुष्कर्म का मामला सामने आया है। पीड़िता का आरोप है कि जब वह शिकायत दर्ज कराने थाने पहुंची तो पुलिसकर्मियों ने उसे आरोपी को पहचानकर लाने के लिए कहकर भगा दिया। बाद में एसपी देहात के हस्तक्षेप के बाद मामला दर्ज किया गया और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें गठित की गईं। पीड़िता ने बताया कि यह घटना 17 मई को दोपहर 12 बजे से 1 बजे के बीच हुई। वह अपने पशुओं के लिए मक्का के खेत से घास लेने गई थी, तभी एक अज्ञात व्यक्ति वहां आया। अज्ञात व्यक्ति ने पीड़िता के साथ लात-घूसों से मारपीट की और जान से मारने की नीयत से उसका गला दबाया। पीड़िता के अधमरा होने पर उसके साथ रेप किया गया। आरोपी ने पीड़िता को जान से मारने की धमकी भी दी और कहा कि उसने पहले भी तीन कत्ल किए हैं। डरी-सहमी पीड़िता किसी तरह अपनी जान बचाकर घर पहुंची और परिजनों को पूरी बात बताई। इसके बाद वह अपनी रिपोर्ट दर्ज कराने थाने गई, लेकिन पुलिसकर्मियों ने उसकी रिपोर्ट लिखने से मना कर दिया। पुलिस ने उसे यह कहकर थाने से भगा दिया कि पहले आरोपी को पहचानकर पकड़कर लाओ, तभी रिपोर्ट लिखी जाएगी। आज पीड़िता ने पूरे मामले से एसपी देहात अंतरिक्ष जैन को अवगत कराया। एसपी देहात ने संबंधित थाना पुलिस को फटकार लगाई और तत्काल मामला दर्ज करने के निर्देश दिए। इसके बाद आरोपी को गिरफ्तार करने के लिए तीन टीमें गठित की गई हैं। एसपी देहात अंतरिक्ष जैन ने बताया कि आरोपियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा और जल्द ही मामले का खुलासा कर दिया जाएगा।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026