बुलंदशहर में पति-पत्नी:70 की स्पीड में बाइक ट्रक में घुसी,परिवार खत्म,तीन बच्चों की जान गई;रिश्तेदारी से लौट रहा था परिवार...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

May 09, 2026

बुलंदशहर में पति-पत्नी:70 की स्पीड में बाइक ट्रक में घुसी,परिवार खत्म,तीन बच्चों की जान गई;रिश्तेदारी से लौट रहा था परिवार...TV Newsकल तक

बुलंदशहर में शुक्रवार शाम करीब साढ़े 5 बजे एक बाइक सवार ट्रक में पीछे से घुस गया। इससे बाइक सवार 5 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में पति-पत्नी और उनके तीन बच्चे हैं। बाइक सवार पूरे परिवार को एक बाइक पर बिठाकर खुर्जा रिश्तेदारी में गया था। लेकिन लौटते समय हादसा हो गया। उस वक्त बाइक की स्पीड करीब 70 किमी/घंटे थी। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, अचानक ट्रक वाले ने अपनी स्पीड कम कर दी थी, इसलिए बाइक सवार कंट्रोल खो बैठा और पीछे से टकरा गया। घटना के बाद भीड़ जुटने लगी। यह देख ड्राइवर ट्रक लेकर मौके से फरार हो गया। सूचना पर पुलिस ने ट्रक का पीछा किया तो छोड़कर गाड़ी ड्राइवर भाग निकला। पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लिया है। हादसा देहात कोतवाली क्षेत्र में नेशनल हाईवे-34 पर हुआ।

Published on May 09, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0