बुलंदशहर के रानऊ गांव के पास कार को बचाने में हुआ हादसा:कोर्ट से लौटते समय ऑटो पलटने से एक की मौत,7 लोग घायल...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
April 28, 2026

बुलंदशहर के शिकारपुर कोतवाली क्षेत्र में रानऊ गांव के पास एक सड़क हादसे में एक व्यक्ति की मौत हो गई और सात अन्य घायल हो गए। ये सभी लोग बुलंदशहर न्यायालय से तारीख कर ऑटो से वापस लौट रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस के अनुसार, ऑटो चालक ने सामने से आ रही एक अनियंत्रित कार को बचाने का प्रयास किया। इस दौरान ऑटो का संतुलन बिगड़ गया और वह सड़क किनारे पलट गया। हादसे के बाद कार चालक अपनी गाड़ी लेकर मौके से फरार हो गया। हादसे का शिकार हुए अधिकांश लोग शिकारपुर तहसील के खखूंडा गांव के निवासी हैं। मृतक की पहचान 60 वर्षीय कालीचरण पुत्र पंचम के रूप में हुई है, जिन्होंने अस्पताल ले जाते समय रास्ते में दम तोड़ दिया। घायलों में खखूंडा गांव के चुन्नी सिंह (40), सुरजीत (65), सुंदर सिंह (55), मनवीर सिंह (60), मदनलाल (60), भानु प्रकाश (60) और महमूदपुर गांव के दीपक (27) शामिल हैं।हादसे की सूचना मिलने पर स्थानीय लोगों ने एंबुलेंस को बुलाया। सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) शिकारपुर में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद, दो घायलों की गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलते ही शिकारपुर थाना प्रभारी यज्ञ दत्त शर्मा पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने मृतक के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए जिला मुख्यालय भेज दिया है। थाना प्रभारी यज्ञ दत्त शर्मा ने बताया, "सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने राहत कार्य शुरू किया और घायलों को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है।"
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026