बुलंदशहर में 7 हथियारबंद बदमाशों ने घर में किया हमला:6 फरार,तमंचा बरामद;ग्रामीणों ने एक बदमाश को पकड़ा...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
April 23, 2026

बुलंदशहर के बीवी नगर थाना क्षेत्र के नगला कटक गांव में देर रात सात हथियारबंद बदमाशों ने एक घर में धावा बोल दिया। बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से घर में घुसने का प्रयास किया। घटना के दौरान बदमाशों के हाथों में तमंचे थे, जिससे इलाके में दहशत फैल गई वीडियो में एक बदमाश की जेब में तमंचा साफ नजर आ रहा है। स्थानीय लोगों की सतर्कता के कारण एक बदमाश को मौके पर ही दबोच लिया गया। हालांकि, अंधेरे का फायदा उठाकर छह बदमाश फरार होने में कामयाब रहे। गुस्साई भीड़ ने पकड़े गए आरोपी को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मौके से एक देशी तमंचा भी बरामद किया है। बीवी नगर थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया है और फरार बदमाशों की तलाश जारी है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026