बुलंदशहर प्रदेश में सबसे ठंडा:न्यूनतम तापमान 7 डिग्री,कोहरे-गलन से बढ़ी परेशानी,5 किमी/घंटा की रफ्तार से चली शीतलहर...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
December 19, 2025
बुलंदशहर में हाड़ कंपाने वाली ठंड ने लोगों की दिनचर्या जकड़ ली है। शुक्रवार को जिला प्रदेश में सबसे ठंडा दर्ज किया गया। न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस तक लुढ़क गया, जबकि सुबह से घना कोहरा और 5 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चलती शीतलहर ने गलन बढ़ा दी। हालात ऐसे रहे कि सुबह कुछ कदम आगे तक दिखाई नहीं दे रहा था। गुरुवार रात से ही जिले में घना कोहरा छाया रहा। शुक्रवार सुबह सात बजे तक सड़कें कोहरे की चादर में लिपटी रहीं। कोहरे और ठंडी हवाओं के कारण दिन में भी ठंड का अहसास बना रहा। बाजारों में सामान्य दिनों की तुलना में चहलपहल कम दिखी, दुकानों पर भी खरीददारी सुस्त रही।
*स्कूली बच्चों और बुजुर्गों पर ज्यादा असर*
ठंड का सबसे ज्यादा असर स्कूली बच्चों और बुजुर्गों पर देखा जा रहा है। सुबह-सुबह स्कूल जाने वाले बच्चों को ठिठुरन झेलनी पड़ रही है। वहीं, बुजुर्ग अलाव और गर्म कपड़ों का सहारा लेने को मजबूर हैं। सार्वजनिक स्थानों और चौराहों पर लोग अलाव के आसपास जमा नजर आए।
*किसानों की चिंता: गेहूं को फायदा, सब्जियों को नुकसान*
कृषि विज्ञान केंद्र की अध्यक्ष और मौसम वैज्ञानिक डॉ. रेशु सिंह ने बताया कि मौसम का मिजाज रोज बदल रहा है। दिन में धूप निकलने से रात में कोहरा बढ़ने की संभावना रहती है। किसानों का कहना है कि कोहरा गेहूं की फसल के लिए फायदेमंद है, लेकिन आलू, दलहन और मटर जैसी फसलों के लिए नुकसानदायक साबित हो रहा है।
*तापमान और मौसम का हाल*
शुक्रवार को जिले का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस और अधिकतम तापमान 21 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। आर्द्रता करीब 55 फीसदी रही, जबकि हवा की गति 5 किमी प्रति घंटे के आसपास रिकॉर्ड की गई। मौसम विभाग के अनुसार, फिलहाल न्यूनतम तापमान में बड़े बदलाव की संभावना नहीं है, लेकिन कोहरा और गलन का असर बना रह सकता है।
*आगे और बढ़ सकती है मुश्किल*
मौसम विभाग का अलर्ट है कि दिसंबर के दूसरे पखवाड़े में ठंड और कोहरा लोगों की मुश्किलें और बढ़ा सकते हैं। ऐसे में स्वास्थ्य विभाग ने भी बच्चों और बुजुर्गों को ठंड से बचाव की सलाह दी है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026