जहांगीराबाद में 69वां उर्स मेला आयोजित:अमन-चैन की दुआ मांगी,कव्वाल पर झूमे सूफी संत...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
December 05, 2025
जहांगीराबाद में हजरत बाबा बेफिक्र शाह की दरगाह पर 69वां उर्स मेला चल रहा है। हिंदू-मुस्लिम एकता के प्रतीक इस मेले में कुल शरीफ के दौरान कव्वाली महफिल का आयोजन किया गया। महफिल में सूफी संत जमकर झूमे और कव्वाल खलील साबरी पर नोटों की बारिश की गई। इस दौरान देश में अमन-चैन कायम रखने की दुआ भी मांगी गई।कव्वाली महफिल में कव्वाल खलील साबरी मरेठी ने अपनी गजल 'मोहब्बतों में दिखावे को दोस्त ही नहीं मिला, जो तेरा दिल न मिला तो तेरा हाथ भी न मिला' पेश की। इसके अलावा उन्होंने 'रंग' पर एक कव्वाली भी सुनाई, जिस पर तमाम सूफी संत झूम उठे और कव्वाल पर जमकर नजराने में नोट बरसाए।दरगाह सज्जादानशीन सूफी सकलेन हसन मियां ने बताया कि कव्वालियों का समापन हो गया है, लेकिन उर्स मेला 18 दिसंबर तक जारी रहेगा। उन्होंने इस मौके पर उर्स में सहयोग करने वाले सभी मुरीदों की दस्तारबंदी की और देश में अमन-चैन कायम रखने की दुआ मांगी। सूफी सकलेन हसन मियां ने कहा कि यह उर्स मेला हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक है और इस परंपरा को आगे भी कायम रखना है।इस अवसर पर गुलाम रब्बानी, सभासद सुल्तान अंसारी, युसूफ अंसारी, सईद अब्बासी, डॉ. शाहिद, मुन्ना हसन, डॉ. माजिद, तंजीम सैफी, उस्मान सैफी, सगीर अहमद सहित कई सूफी संत और गणमान्य व्यक्ति मौजूद रहे।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026