बुलंदशहर में 62 ATM कार्ड और वारदात में प्रयुक्त गाड़ी बरामद:ATM बदलकर ठगी करने वाले 3 आरोपी गिरफ्तार...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
April 28, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने एटीएम बदलकर ठगी करने वाले तीन शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के तहत, थाना कोतवाली देहात पुलिस ने 26 अप्रैल 2026 को स्याना अड्डे के पास से इन आरोपियों को पकड़ा। इनके कब्जे से 62 एटीएम कार्ड बरामद किए गए हैं। गिरफ्तार अभियुक्तों के खिलाफ थाना कोतवाली देहात में मुअसं-296/26 धारा-318(4), 317(5), 3(5) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है। सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेजा जा रहा है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान आफताब पुत्र साबिर, खुशनसीब उर्फ खुशखुश पुत्र गुलफाम और आलम पुत्र नसरू खां के रूप में हुई है। ये तीनों ग्राम सलेमपुर चिट्टा और चिरचिटा उर्फ चिट्टा, थाना सलेमपुर, बुलंदशहर के निवासी हैं।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026