स्याना में मुंबई:खाटू श्याम संकीर्तन आज,6000 श्रद्धालु आएंगे,गुरुग्राम के कलाकार देंगे प्रस्तुति,सुरक्षा के कड़े इंतजाम...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
December 13, 2025
स्याना में शनिवार देर शाम खाटू श्याम बाबा का संकीर्तन आयोजित किया जाएगा। श्री श्यामा किशोरी कमेटी द्वारा आयोजित इस कार्यक्रम में 5,000 से 6,000 श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। कार्यक्रम की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। आयोजन को देखते हुए प्रशासन पूरी तरह से सतर्क है। कार्यक्रम स्थल के साथ-साथ नगर के मुख्य मार्गों और लिंक मार्गों पर भारी पुलिस बल तैनात किया गया है। संकीर्तन में मुंबई, दिल्ली और अन्य बड़े शहरों से कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। आयोजकों राहुल गर्ग, आदीप अग्रवाल, राहुल सोनी, अंकित जिंदल, मयंक अग्रवाल, शालीन गर्ग, अमित गर्ग और नीशू जिंदल ने बताया कि मुंबई के रितिक गुप्ता, गुरुग्राम के नरेश सैनी लक्खा और वृंदावन धाम से खुशबू राधा जी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे। आयोजकों के अनुसार, इन कलाकारों को सुनने के लिए नगर और क्षेत्र के अलावा आसपास के शहरों से भी बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचेंगे। कार्यक्रम को भव्य रूप देने के लिए बाबा के दरबार को आकर्षक लाइटों और फूलों से सजाया गया है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026