खुर्जा में यमुना विकास प्राधिकरण ने 6 कॉलोनियों में चलाया बुलडोजर:जेवर एयरपोर्ट के पास अवैध कॉलोनियों पर कार्रवाई...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 17, 2025
बुलंदशहर के ककोड़-झाझर इलाके में यमुना विकास प्राधिकरण और बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण ने संयुक्त अभियान चलाया। जेवर एयरपोर्ट के 15 किलोमीटर के दायरे में चली इस कार्रवाई में लगभग 500 करोड़ रुपए की अवैध प्रॉपर्टी को खाली कराया गया। यमुना विकास प्राधिकरण ने बुलंदशहर जनपद के 78 गांवों को नोटिफाई किया है। इन गांवों में कृषि भूमि की खरीद-फरोख्त पर पूर्ण प्रतिबंध है। इसके बावजूद कॉलोनाइजर अवैध प्लॉटिंग कर रहे थे। वे लोगों को जेवर एयरपोर्ट का सपना दिखाकर गुमराह कर रहे थे। कार्रवाई के दौरान ककोड़ और झाझर क्षेत्र में 6 अवैध कॉलोनियों को जमींदोज किया गया। मकान, ऑफिस, बाउंड्री वॉल और अन्य निर्माणों को बुलडोजर से ध्वस्त कर दिया गया। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद यह कार्रवाई की गई। यमुना विकास प्राधिकरण के ओएसडी शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि कॉलोनाइजर्स दूर-दराज के खरीदारों को जेवर एयरपोर्ट का लालच देकर ठग रहे थे।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026