बुलंदशहर की प्रमुख सड़कों के किनारे लगाई जाएंगी टाइल्स:धूल प्रदूषण से राहत:नगर पालिका खर्च करेगी 6 करोड़...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 01, 2026

बुलंदशहर में बढ़ते धूल प्रदूषण से निपटने के लिए नगर पालिका एक बड़ा कदम उठाने जा रही है। एनवायरनमेंट प्रोटेक्शन कमेटी (ईपीसी) ने इस कार्य के लिए लगभग 6 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की है। इस योजना के तहत शहर की प्रमुख सड़कों के किनारे टाइल्स लगाई जाएंगी। नगर पालिका अधिकारियों ने बताया कि रोड साइड के कच्चे स्थानों पर टाइल्स बिछाने से धूल-मिट्टी उड़ने की समस्या पर नियंत्रण पाया जा सकेगा। यह कार्य "क्लीन इन्वायरमेंट योजना" के अंतर्गत किया जाएगा। इस योजना का मुख्य उद्देश्य शहर में प्रदूषण को कम कर स्वच्छ वातावरण प्रदान करना है। योजना में डीएवी तिराहा से खुर्जा रोड राजवाहे तक, चांदपुर एफसीआई से रजवाहा मार्ग तक, और स्याना अड्डा से अनूपशहर अड्डा रोड होते हुए नई मंडी तक के प्रमुख स्थान शामिल हैं। इन चिह्नित क्षेत्रों में सड़क किनारे की खाली और कच्ची जमीन पर टाइल्स लगाकर धूल के गुबार को रोका जाएगा। नगरवासियों का मानना है कि इस योजना से विशेषकर गर्मी और तेज हवाओं के दौरान उड़ने वाली धूल से राहत मिलेगी। इससे स्वास्थ्य पर पड़ने वाले नकारात्मक प्रभावों में भी कमी आने की उम्मीद है। नगर पालिका ईओ डॉ. अश्वनी कुमार सिंह ने बताया कि टेंडर प्रक्रिया जल्द पूरी कर कार्य शुरू कर दिया जाएगा। उनके अनुसार, योजना पूरी होने के बाद शहर में प्रदूषण का स्तर कम होगा और एक साफ-सुथरा वातावरण मिलेगा।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026