बुलंदशहर में जब्त पटाखे बांटने पर कार्रवाई:6 दरोगाओं का तबादला,नई मंडी चौकी प्रभारी शिवम तोमर लाइन हाजिर...TV Newsकल तक
Reporter kadeem Rajput TV Newsकल तक
October 28, 2025
बुलंदशहर में जब्त पटाखों को कथित तौर पर अपने चहेतों में बांटने के आरोप में नई मंडी चौकी प्रभारी शिवम तोमर को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) ने यह कार्रवाई की है। इसके साथ ही, छह अन्य उप-निरीक्षकों के कार्यक्षेत्र में भी बदलाव किया गया है। जानकारी के अनुसार, 26 सितंबर को मंडी चौकी पुलिस ने अनूपशहर अड्डा के पास एक बंद पड़े राइस मिल से लाखों रुपए की आतिशबाजी बरामद की थी। आरोप है कि बरामद की गई इस आतिशबाजी को चौकी पुलिस ने अपने चहेते लोगों में बांट दिया था। इस मामले को दैनिक भास्कर ने प्रमुखता से प्रकाशित किया था, जिसके बाद अधिकारियों ने जांच का आश्वासन दिया था। जांच में सामने आया कि जब्त आतिशबाजी की मात्रा में हेरफेर कर उसे चहेतों को बांटा गया था। भूड़ चौकी प्रभारी हरेंद्र सिंह को नई मंडी चौकी का नया प्रभारी नियुक्त किया गया है। एसएसपी दिनेश कुमार सिंह ने तत्काल प्रभाव से मंडी चौकी प्रभारी शिवम तोमर को लाइन हाजिर कर दिया है। इसके अतिरिक्त, उप-निरीक्षक प्रशांत कुमार को पुलिस लाइन से थाना नरौरा, उप-निरीक्षक अमित बाबू को पुलिस लाइन से थाना अनूपशहर, उप-निरीक्षक कमल कुमार को पुलिस लाइन से प्रभारी चौकी बगराई थाना खुर्जा देहात और उप-निरीक्षक अनिल कुमार को थाना ककोड़ से प्रभारी चौकी भूड़ थाना कोतवाली देहात में तैनात किया गया है। एसएसपी ने सभी पुलिसकर्मियों को निर्देश दिए हैं कि वे जनता की शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण करें और कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए उचित कदम उठाएं।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026