बुलंदशहर के निजी क्लीनिक में किशोर से मारपीट: पुलिस कर रही जांच,कहासुनी के बाद 6-7 लोगों ने घेरकर पीटा...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 21, 2025
बुलंदशहर के गुलावठी कोतवाली क्षेत्र में एक निजी क्लिनिक में किशोर से मारपीट का मामला सामने आया है। पुराना बाजार के पास स्थित क्लीनिक में कहासुनी के बाद 6-7 लोगों ने किशोर को घेरकर पीटा। इस दौरान किशोर मारने से मना करता रहा। घटना का वीडियो सामने आया है। वीडियो में दिख रहा है कि कई लोगों की मौजूदगी में किशोर को पीटा जा रहा है। मौके पर मौजूद लोगों ने किशोर को बचाने की बजाय वीडियो बनाना जारी रखा। जानकारी के अनुसार, पहले किशोर की एक व्यक्ति से कहासुनी हुई थी। वह 5-6 लोगों को साथ लेकर क्लीनिक पहुंचा और किशोर की पिटाई कर दी। दोनों पक्षों में समझौता भी हो गया था। लेकिन आरोपी इससे संतुष्ट नहीं हुआ। कोतवाली प्रभारी निरीक्षक शैलेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि वीडियो का संज्ञान लिया गया है। जांच के लिए पुलिस टीम भेजी गई है। अभी तक कोई शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026