बुलंदशहर में पति-पत्नी और 6 साल की बेटी की मौत:10 फीट तक बिखरीं लाशें,पूरा परिवार खत्म; कार-स्कूटी की टक्कर...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
November 20, 2025

बुलंदशहर में एक स्कूटी को कार ने टक्कर मार दी। हादसे में स्कूटी सवार पति-पत्नी और 6 साल की बेटी की मौत हो गई। थाने से महज 100 मीटर की दूरी पर हुए इस हादसे में कार में सवार 3 लोग भी गंभीर घायल हुए। इस दौरान रोड से पैदल गुजर रहा एक मजदूर भी हादसे में बुरी तरह घायल हो गया। टक्कर इतनी भीषण थी कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए। स्कूटी सवार तीनों लोग उछलकर 10 फीट दूर गिरे। कार का अगला हिस्सा भी पिचक गया। रोड पर चारों तरफ शव और घायलों के शरीर बिखरे थे। कार में फंसे घायल चीख रहे थे। हालांकि, टक्कर के बाद गंभीर रूप से घायल कार चालक 6 साल की बच्ची को गोद में लेकर अस्पताल की ओर भागा। चीख-पुकार सुनकर राहगीर मदद को पहुंचे और उसकी मदद की। शवों को रोड के किनारे किया। कार में फंसे लोगों को बाहर निकाला। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सभी को सीएचसी में भर्ती कराया। यहां तीन लोगों को मृत घोषित कर दिया गया। बाकी चार घायलों को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक परिवार दिल्ली का रहने वाला था। वहीं, कार में सवार लोग नोएडा के रहने बताए जा रहे हैं। पुलिस ने सभी के परिजनों को सूचना दे दी है।
Related Articles
खुर्जा के महामंडलेश्वर स्वामी निखिलेश्वरानंद का भव्य अभिनंदन:श्रीजी संकीर्तन मंडल ने किया अभिनंदन, संतों-रसिकों के सानिध्य में श्रद्धालु भक्तिमय...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में स्मार्ट मीटर अब पोस्टपेड:पहला बिल 10 जून को,एक लाख उपभोक्ताओं को मिलने लगे संदेश...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026
बुलंदशहर में 33 चौकी इंचार्ज का तबादला:ज्ञानेंद्र सागर खुर्जा जंक्शन चौकी प्रभारी,अपराध नियंत्रण के लिए एसएसपी ने लिया बड़ा एक्शन...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • May 11, 2026