अनूपशहर के किसान मधुकर त्यागी ने केरल में जीता गोल्ड मेडल:53 साल की उम्र में उठाया 230 किलो वजन...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 06, 2025
अनूपशहर के तौली गांव के 53 वर्षीय मधुकर त्यागी ने दिन मंगलवार यानि आज केरल के कोझिकोड में आयोजित राष्ट्रीय पावरलिफ्टिंग प्रतियोगिता में ओवरऑल गोल्ड मेडल जीतकर भारत में प्रथम स्थान हासिल किया है। मधुकर त्यागी पिछले तीन साल से पावरलिफ्टिंग और 30 साल से बॉडी बिल्डिंग कर रहे हैं। वह अपनी तैयारी ई-फिट जिम में करते हैं। उन्होंने 230 किलोग्राम वजन उठाकर नेशनल रिकॉर्ड बनाया है। मधुकर त्यागी खेती-किसानी करके अपने परिवार का पालन-पोषण करते हैं। उनका एक बेटा और एक बेटी है। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय अपने बच्चों को दिया है। मधुकर त्यागी का मानना है कि 50 वर्ष की उम्र में भी पावरलिफ्टिंग शुरू की जा सकती है। मधुकर ने बताया कि उनके बेटे और बेटी ने हमेशा उन्हें प्रोत्साहित किया है कि इस उम्र में भी वो कुछ भी कर सकते हैं। सही प्रशिक्षण, पोषण और पेशेवर मार्गदर्शन के साथ, इस उम्र में भी ताकत, मांसपेशियों और स्वास्थ्य में सुधार संभव है। इस उपलब्धि पर अनूपशहर के ब्लॉक प्रमुख चौधरी अतुल कुमार सिंह ने फोन पर मधुकर त्यागी को बधाई दी है। उन्होंने बताया कि नियमित व्यायाम और योग के साथ पावरलिफ्टिंग शुरू करने से उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है। यह उपलब्धि न केवल तौली गांव बल्कि पूरे जिला बुलंदशहर और देश के लिए गर्व का विषय है।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026