बुलंदशहर में शगुन में चांदी का सिक्का लिया:दूल्हे ने 51 लाख रुपए से भरी थाल लौटाई,कहा- पत्नी चाहिए,दहेज नहीं...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
December 12, 2025
यूपी के बुलंदशहर में दूल्हे ने 51 लाख रुपए कैश से सजी थाली ठुकरा दी। लड़की वालों ने काफी समझाया, लेकिन दूल्हा अपनी बात पर अड़ा रहा। बाद में एक चांदी का सिक्का लेकर सादगी के साथ शादी की। दरअसल, जयपाल सिंह के बेटे विवेक की 11 दिसंबर को शादी थी। इसी दिन तिलक का भी कार्यक्रम था। इस दौरान दूल्हे के सामने नोटों की गड्डी से सजी थाल लाई गई। गड्डियों की इमारत देख लोग मोबाइल निकालकर वीडियो बनाने लगे। दूल्हे ने थाल को माथे से लगाया और वापस कर दिया। लड़की पक्ष के लोग दूल्हे से कहा- ये रस्म है। लेकिन, दूल्हा नहीं माना। एक भी नोट टच करने से इनकार कर दिया। बाद में एक चांदी का सिक्का स्वीकार किया और बेहद सादगी के साथ शादी की। मामले के वीडियो भी सामने आए हैं। मामला जिला मुख्यालय से 10 किलोमीटर दूर का है। बताया जा रहा है कि दूल्हे के पिता शहर के जाने-माने स्क्रैप कारोबारी हैं, जबकि फुफेरा भाई भाकियू टिकैत के युवा मोर्चा का एनसीआर अध्यक्ष है।
*सोशल मीडिया पर छिड़ी डिबेट*
इसी दौरान शादी में मौजूद कुछ लोगों ने वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर पोस्ट कर दिया। जहां विवेक की जमकर हौसला अफजाई हो रही है। यूजर विवेक और उसके परिवार की तारीफ करते नहीं थक रहे। कुछ लोग इसे उदाहरण बताते हुए कह रहे हैं कि इसी तरह अगर लड़कियां भी एलुमनी लेने से इनकार कर दें तो शादी के प्रति घट रहा युवाओं का भरोसा टूटने से बच जाएगा।
*बदलाव की शुरुआत खुद से करनी होती है: दूल्हा*
विवेक ने कहा- हम बेटी को सम्मान से अपना रहे हैं, दहेज लेकर नहीं। समाज में बदलाव की शुरुआत खुद से करनी होती है। दहेज प्रथा को जड़ से खत्म करने की जरूरत है। इसीलिए उन्होंने शगुन के तौर पर सिर्फ एक चांदी का सिक्का स्वीकार किया। विवेक अपने पिता के साथ व्यापार संभालता है। मां की पहले ही मौत हो चुकी है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026