खुर्जा में किसान संगठनों और ग्रामीणों ने की पंचायत:500 साल पुराने चामुंडा मंदिर को हटाने का विरोध,एसडीएम को सौंपा ज्ञापन...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 20, 2025

खुर्जा के दशहरा गांव में स्थित 500 वर्ष पुराने श्री चामुंडा देवी मंदिर को विस्थापित करने के प्रशासनिक प्रयास का स्थानीय लोगों ने विरोध किया है। मंदिर थर्मल पावर प्लांट की परिधि में आ गया है। विभिन्न किसान संगठनों ने पंचायत का आयोजन किया। इसमें किसान मजदूर संगठन, अखंड सैन्य एकता, भाकियू किसान शक्ति और भारतीय किसान यूनियन राष्ट्र पुत्र शामिल थे। दशहरा, दशहरी और मुनि के ग्राम प्रधानों ने भी इसमें भाग लिया। ग्रामीणों का कहना है कि मंदिर पुराने जीटी रोड पर स्थित है। हजारों लोगों की आस्था इस मंदिर से जुड़ी है। रोजाना सैकड़ों श्रद्धालु दूर-दराज से देवी के दर्शन के लिए आते हैं। प्लांट की स्थापना के समय टीएचडीसी अधिकारियों, प्रशासन और जनप्रतिनिधियों ने किसानों के साथ एक लिखित अनुबंध किया था। इस मामले में उच्च न्यायालय में एक याचिका भी दायर है। इसमें मंदिर को न हटाने का आश्वासन दिया गया था। प्रदर्शनकारियों ने एसडीएम को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने चेतावनी दी कि अगर उनकी मांग नहीं मानी गई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे। इस आयोजन में योगेश प्रताप राघव, गौरव तोमर, योगेश चौहान, विवेक राघव, जितेंद्र, विष्णु कुमार और बिट्टी गौड़ प्रमुख रूप से मौजूद रहे।
Related Articles
खेत पर कब्जे के विरोध में किसान को पीटा,अस्पताल में भर्ती,भू-माफियाओं ने लाठी-डंडों से किया घायल...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026
बुलंदशहर पुलिस ने खोजकर मालिक को सौंपा:ककोड़ में 2 साल बाद मिला गुम हुआ मोबाइल,युवक ने किया धन्यवाद...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026

बुलंदशहर पुलिस ने 164 खोए मोबाइल फोन बरामद किए:कोतवाली नगर ने 26 फोन बरामद किए,45 लाख रुपये के फोन मालिकों को सौंपे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • February 09, 2026