हिस्ट्रीशीटर ने घर में घुसकर व्यापारी को तमंचे से पीटा:आरोपी पर 50 से ज्यादा मुकदमें हैं दर्ज,20 लाख की रंगदारी मांग रहा था...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
February 11, 2026
बुलंदशहर के खुर्जा में एक व्यापारी पर घर में घुसकर जानलेवा हमला किया गया। आरोप है कि 20 लाख रुपये की रंगदारी न देने पर हिस्ट्रीशीटर और उसके साथियों ने व्यापारी के साथ मारपीट और लूटपाट की। पीड़ित व्यापारी दामोदर सिंह की तहरीर पर खुर्जा पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। खुर्जा तहसील क्षेत्र के निवासी दामोदर सिंह भट्टा और प्रॉपर्टी का व्यवसाय करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि गांव हजरतपुर का हिस्ट्रीशीटर रविंद्र उर्फ गौर्खी पिछले काफी समय से उनसे 20 लाख रुपये की रंगदारी मांग रहा था। गौर्खी ने उन्हें धमकी दी थी कि यदि पैसे नहीं दिए गए, तो उन्हें गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। पीड़ित दामोदर सिंह के अनुसार, घटना शाम करीब 7:30 बजे की है। जब वह अपने घर में बैठे थे, तभी रविंद्र उर्फ गौर्खी का भतीजा वरुण, उसका भाई अनिल और 6-7 अन्य अज्ञात हमलावर पिस्टल, तमंचा और चाकू लेकर उनके घर में घुस आए। हमलावरों ने दामोदर सिंह पर हमला कर दिया। वरुण ने तमंचे की बट से उनके सिर और चेहरे पर वार किया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए। अनिल ने चाकू से उनकी गर्दन पर हमला करने का प्रयास किया, जिसे रोकने के दौरान उनके हाथों में भी चोटें आईं। दामोदर सिंह ने यह भी आरोप लगाया कि हमलावरों ने उनके हाथों से सोने की अंगूठियां छीन लीं। शोर-शराबा सुनकर पड़ोसी और राहगीर मौके पर जमा होने लगे, जिसके बाद हमलावर 'बुरा अंजाम भुगतने' की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही पीआरवी 112 की टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर के आधार पर रविंद्र उर्फ गौर्खी, वरुण, अनिल और अन्य अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। बताया जा रहा है कि मुख्य आरोपी रविंद्र एक हिस्ट्रीशीटर बदमाश है, जिस पर हत्या, लूट और रंगदारी जैसे करीब 50-55 मुकदमे दर्ज हैं। पुलिस अब आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दे रही है और मामले की गहनता से जांच कर रही है।
Related Articles
डीएम के पास 15 दिन में करें अपील:मतदाता सूची से नाम कटने पर अपील का मिलेगा मौका,10 अप्रैल को सूची होगी जारी...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 01, 2026

बुलंदशहर में समाज की एकजुटता पर जोर:परशुराम जयंती पर ब्राह्मण महासंघ की बैठक,समाजसेवी हिमांशु सम्मानित...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 01, 2026

बुलंदशहर के डबकौरा गांव में हुई घटना:पिता की तरह बेटे की भी पोखर में डूबकर मौत,मां की डांट से आहत होकर किशोर ने दी जान...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • April 01, 2026