बुलंदशहर में करियारी में अवैध कटान:वन विभाग जांच में जुटा,बिना अनुमति काटे गए शीशम और बेल पत्थर के 5 प्रतिबंधित पेड़...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 17, 2025
बुलंदशहर के ऊंचागांव क्षेत्र के करियारी गांव में प्रतिबंधित पेड़ों के अवैध कटान का मामला सामने आया है। मंगलवार सुबह बिना किसी अनुमति के शीशम और बेल पत्थर के 5 हरे पेड़ काट दिए गए। ग्रामीणों ने इस मामले की शिकायत वन विभाग और पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों से की। सूचना मिलते ही पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के डिप्टी रेंजर प्रमोद कुमार भारती ने पुष्टि की कि पेड़ों को बिना अनुमति काटा गया है और मामले की जांच की जा रही है। क्षेत्र में लकड़ी माफिया लगातार प्रतिबंधित पेड़ों का अवैध कटान कर रहे हैं। इसके बावजूद अवैध कटान की घटनाएं नहीं रुक रही हैं। पिछले दो हफ्तों में वन विभाग ने नरसेना थाने में दो मुकदमे दर्ज कराए हैं। पुलिस और वन विभाग पेड़ कटवाने वालों और काटने वालों की पहचान करने में जुटे हैं।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026