खुर्जा के बोरोली जंगल में जुए के अड्डे पर छापा:5 मोटरसाइकिलें और ताश की गड्डियां जब्त, जुआरी मौके से भागे...TV Newsकल तक

RKRTNत

Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक

September 16, 2026

खुर्जा के बोरोली जंगल में जुए के अड्डे पर छापा:5 मोटरसाइकिलें और ताश की गड्डियां जब्त, जुआरी मौके से भागे...TV Newsकल तक

खुर्जा के बोरोली जंगल में जुए के अड्डे पर छापा:5 मोटरसाइकिलें और ताश की गड्डियां जब्त, जुआरी मौके से भागे

खुर्जा कोतवाली क्षेत्र में पुलिस ने सोमवार को जुआरियों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक अवैध जुए के अड्डे का भंडाफोड़ किया है। बोरोली के जंगल में हुई इस छापेमारी से जुआरियों में हड़कंप मच गया और वे मौके से भाग निकले। पुलिस ने घटनास्थल से ताश की कई गड्डियां और 5 मोटरसाइकिलें जब्त की हैं। फिलहाल, पुलिस फरार आरोपियों की पहचान कर उनकी तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार, खुर्जा कोतवाली क्षेत्र के गांव बोरोली के जंगलों में कुछ समय से अवैध रूप से जुए का फड़ चल रहा था। इस अड्डे पर लाखों रुपये का दांव लगाया जा रहा था। इस अवैध कारोबार से परेशान होकर स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस से शिकायत की थी। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए खुर्जा कोतवाली पुलिस ने एक टीम बनाई। टीम ने बोरोली के जंगल में घेराबंदी कर अचानक छापा मारा। पुलिस को आता देख जुआरियों में भगदड़ मच गई। वे पकड़े जाने से बचने के लिए अपने वाहन और सामान मौके पर ही छोड़कर खेतों और झाड़ियों में भाग गए।

Published on September 16, 2026 by Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
    Built with v0