बुलंदशहर में जमीन विवाद में खूनी संघर्ष:धारदार हथियारों से हमला,महिला समेत 5 घायल;लाठी-डंडों....TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
June 25, 2026
बुलंदशहर के नीमखेड़ा गांव में जमीन के एक छोटे से टुकड़े को लेकर दो पक्षों के बीच हिंसक झड़प हुई। इस घटना में एक महिला सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। यह मामला थाना कोतवाली देहात क्षेत्र का है। पीड़ित पक्ष का आरोप है कि दूसरे पक्ष के लोग पहले से घात लगाकर बैठे थे। जैसे ही उन्हें मौका मिला, उन्होंने लाठी-डंडों और धारदार हथियारों से उन पर हमला कर दिया। मामूली कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई। इस हिंसक झड़प में एक ही परिवार के गौरव (पुत्र नरेंद्र शर्मा), सौरभ शर्मा (पुत्र नरेंद्र), नरेंद्र (पुत्र बुदपाल शर्मा) और रखा शर्मा (पत्नी गौरव) घायल हुए हैं। कुल पांच लोगों के घायल होने की सूचना है, जिन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया है।
Related Articles
बुलंदशहर- जुलाई माह में पुलिस ने गुम व खोए 146 मोबाइल फोन किए बरामद।
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर : 30 वर्षीय युवक ने गंगावली पुल से शराब के नशे में नहर में लगाई छलांग
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026
बुलंदशहर में पुलिस की मुस्तैदी से टले दो बड़े हादसे:नहर और नदी में कूदीं दो महिलाओं की बचाई गई जान
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • August 08, 2026