पीएससी यूरिया खाद प्रकरण में दो ट्रांसपोर्टर गिरफ्तार:डीएम ने दिए रासुका लगाने के निर्देश,अब तक 5 आरोपी गिरफ्तार...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
May 22, 2026
पीएससी यूरिया खाद कालाबाजारी प्रकरण में पुलिस ने दो और ट्रांसपोर्टरों को गिरफ्तार किया है। इन गिरफ्तारियों के साथ ही मामले में अब तक कुल 5 आरोपी जेल भेजे जा चुके हैं। यह कार्रवाई 10 मई को अनूपशहर गंगा पुल पर जिला कृषि अधिकारी द्वारा यूरिया से भरे ट्रक पकड़े जाने के बाद शुरू हुई थी। पुलिस ने पूछताछ के आधार पर दिलशाद पुत्र इश्तियाक (निवासी शीश महल, थाना बिसौली, बदायूं) और सलीम पुत्र तहसीन खां (निवासी थाना गंज, रामपुर) को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। इस मामले में पीसीएफ कर्मचारी हरेंद्र पाल सिंह, यश राघव और जिला प्रबंधक अभी भी फरार चल रहे हैं। सूत्रों के अनुसार, किसानों को मिलने वाले यूरिया की कालाबाजारी के इस सिंडिकेट का मास्टरमाइंड जिला भाजपा का एक बड़ा नेता बताया जा रहा है, जो मुख्य आरोपियों की गिरफ्तारी में बाधा डाल रहा है। जिलाधिकारी कुमार हर्ष ने आरोपियों के खिलाफ राष्ट्रीय सुरक्षा कानून (रासुका) के तहत कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। करोड़ों रुपए के इस यूरिया घोटाले का एक अन्य मास्टरमाइंड, जो एक सहकारी समिति के डायरेक्टर का बेटा है, एफआईआर दर्ज होने के बाद से फरार है। पुलिस की कई टीमें उसकी तलाश में दबिश दे रही हैं।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026