बुलंदशहर में उपलों से ढका था:5 दिन से लापता युवक का शव कुएं में मिला,हत्या की आशंका;परिजनों ने गुमशुदगी दर्ज कराई थी...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
April 02, 2026

बुलंदशहर के अहमदगढ़ थाना क्षेत्र के छोटावास गांव में पांच दिन से लापता एक युवक का शव कुएं से बरामद हुआ है। आशंका है कि युवक की हत्या कर शव को कुएं में फेंका गया था और उसे उपलों से ढक दिया गया था। मृतक की पहचान 17 वर्षीय अनमोल पुत्र हरिराज के रूप में हुई है, जो छोटावास गांव का निवासी था। अनमोल 29 मार्च से लापता था, जिसके बाद परिजनों ने उसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट अहमदगढ़ थाने में दर्ज कराई थी। पुलिस भी लगातार उसकी तलाश कर रही थी। गुरुवार सुबह ग्रामीणों को कुएं से तेज बदबू आने पर शक हुआ। उन्होंने कुएं में देखा तो उपलों का ढेर लगा हुआ था। उपलों को हटाने पर उसके नीचे एक शव दबा मिला। ग्रामीणों ने तत्काल इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही अहमदगढ़ थाना पुलिस बल मौके पर पहुंचा। परिजनों ने भी घटनास्थल पर पहुंचकर शव की पहचान की। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फोरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। एसपी देहात डॉ. तेजवीर सिंह ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है और पूरे मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस हत्या के एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026