बुलंदशहर में बगसरा के ग्राम प्रधान की मौत:सुबह 5 बजे मंदिर जाने के लिए निकले थे, घर से 200 मीटर दूर मिला शव...TV Newsकल तक
Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
August 03, 2026
बुलंदशहर में बगसरा के ग्राम प्रधान की मौत:सुबह 5 बजे मंदिर जाने के लिए निकले थे, घर से 200 मीटर दूर मिला शव
बुलंदशहर में मंदिर जा रहे ग्राम प्रधान की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उनका शव घर से 200 मीटर दूर रास्ते में पड़ा मिला। चेहरे पर चोट के निशान थे। सुबह मंदिर जा रहे लोगों ने शव देखा। जिसके बाद इलाके में सनसनी फैल गई। राहगीरों की सूचना पर पहुंचे परिजनों में कोहराम मच गया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के उच्च अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। पुलिस अधिकारियों के अनुसार, शुरुआती जांच में मृतक के शरीर पर किसी तरह की हिंसा या चोट के निशान नहीं मिले हैं। हालांकि मुंह पर चोट के निशान हैं। फिलहाल, गांव में पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। अधिकारियों का कहना है कि मौत की असली वजह का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही चल सकेगा, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृतक की पहचान अनूपशहर के बगसरा गांव के वर्तमान ग्राम प्रधान सोरन सिंह (66) के रूप में हुई है। उनका शव संदिग्ध परिस्थितियों में घर के पास सड़क किनारे पड़ा मिला। राहगीरों की नजर पड़ने पर परिजनों और पुलिस को सूचना दी गई। घटना के बाद एहतियात के तौर पर गांव में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026