बुलंदशहर की गुलावठी नगर पालिका की कार्रवाई:हाउस टैक्स न भरने और गंदगी फैलाने वाले 48 लोगों की आरसी कटी...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 04, 2025
गुलावठी नगर पालिका ने हाउस टैक्स न भरने और नालियों में गोबर बहाने वाले 48 लोगों के खिलाफ रिकवरी सर्टिफिकेट (आरसी) जारी किया है। इसके अलावा लगभग 600 लोगों ने पिछले वित्तीय वर्ष का हाउस टैक्स अभी तक जमा नहीं किया है। नगर पालिका की अधिशासी अधिकारी निहारिका चौहान के अनुसार, पिछले 10 वर्षों से टैक्स न भरने वालों को तीन बार नोटिस दिया गया। नोटिस के बावजूद टैक्स जमा न करने पर उनके खिलाफ आरसी जारी की गई है। नगर पालिका ने आरसी जारी किए गए लोगों की सूची जिलाधिकारी कार्यालय को आगे की कार्रवाई के लिए भेज दी है। अधिकारी ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता मिशन के तहत कर्मचारियों की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। पालिका ने 31 अक्टूबर तक टैक्स जमा न करने वालों पर पेनल्टी लगाने का प्रस्ताव बोर्ड मीटिंग में रखा है। साथ ही लोगों से अपील की है कि वे खुले में और नालियों में कचरा न डालें।
Related Articles

बुलंदशहर में चैत्र नवरात्रि का आठवां दिन:मंदिरों में उमड़ी भीड़,मां महागौरी की पूजा-अर्चना...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
कांग्रेस ने खुर्जा में गैस एजेंसी पर बांटे गुलाब:भाईचारे और मोहब्बत का दिया संदेश, कहा- कुछ लोग माहौल खराब कर रहे...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026
बसपा पूर्व जिलाध्यक्ष के स्टोर पर फर्जी अफसरों की रेड:लोगों ने पकड़कर पीटा,आईकार्ड मांगते ही भागने लगे;पुलिस को सौंपा...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • March 26, 2026