पितृ विसर्जनी अमावस्या पर अनूपशहर में उमड़े श्रद्धालु:48 पुलिसकर्मी तैनात,50 हजार लोगों ने गंगा में लगाई डुबकी...TV Newsकल तक
Reporter Kadeem Rajput TV Newsकल तक
September 22, 2025
बुलंदशहर के अनूपशहर में पितृ विसर्जनी अमावस्या पर श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी। रविवार को बबस्टर गंज घाट, बाबा मस्तराम घाट, गंगा पुल और कच्चे घाटों पर श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। श्रद्धालुओं का आगमन शनिवार की देर शाम से ही शुरू हो गया था। स्नान के बाद लोगों ने पूजन कर सुख-समृद्धि की कामना की। अनूपशहर तहसील के अहार क्षेत्र में सिद्ध बाबा गंगा घाट और अवंतिका देवी घाट पर भी श्रद्धालुओं की भीड़ जुटी। कोतवाली प्रभारी धर्मेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि रविवार सुबह 10 बजे तक 50 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने गंगा स्नान किया। सर्वपितृ अमावस्या को श्राद्ध पक्ष का समापन होता है। व्यवस्था बनाए रखने के लिए चार दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों को विभिन्न घाटों पर तैनात किया गया। इसे पितृ अमावस्या, महालया अमावस्या और पितृ मोक्ष अमावस्या के नाम से भी जाना जाता है। इस दिन उन सभी पितरों का श्राद्ध और तर्पण किया जाता है, जिनका श्राद्ध पहले नहीं किया जा सका। शास्त्रों के अनुसार इस दिन विशेष महत्व है।
Related Articles
किसान लालाराम की हत्या क्राइम सीरियल देखकर की गई:पुलिस कातिल के करीब, परिवार के लोग रडार पर; एफएसएल रिपोर्ट का इंतजार...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में गणपति विसर्जन, गंग नहर पर उमड़ा जनसैलाब:'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों के साथ श्रद्धालुओं ने दी बप्पा को भावभीनी विदाई...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026
बुलंदशहर में लेखपालों का अनिश्चितकालीन बहिष्कार, प्रभार छोड़ा:8 सूत्रीय मांगों को लेकर प्रदर्शन, सरकारी काम ठप होने की आशंका...TV Newsकल तक
By Repoter Kadeem Rajput TV Newsकल तक • September 23, 2026